Posts

Showing posts from December, 2023

एक साथ

Image
 तुम्हें पता हैं आज कि हम हर पल है तुम्हारे साथ, जब चाहो मुड़कर पकड़ सकते हो हमारा हाथ,  तुम्हें पता है ये हाथ कहीं जाएगा नही, बोला है इसने कि इसे सदा पाओगे यहीं । इस भरोसे को तुमसे सींचा भी जा सकता था, हाथ थामकर अपने हाथ से खींचा भी जा सकता था, नए - नए हाथ कल भी तुम्हारे लिए कम ना होंगे, शायद मुड़कर देखोगे तो पाओगे उनमें हम ना होंगे । शायद याद करोगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, हमेशा जो मेरे लिए था वो कैसे खो सकता है, शायद समझोगे हाथ छोड़ना कितना ना गवारा था, याद करोगे वो साथ कितना अपना और प्यारा था । एक बार सोचना जरूर कि ऐसा क्यों हो गया, हमेशा तुम्हारे साथ था तो वह कब खो गया, अचानक से गायब तो नहीं ही हुआ होगा, शायद अनचाहेपन से थककर बैठ गया होगा । वो इस इंतजार में बैठा होगा कि वह आएगा, जब उसका मन होगा तो अपने पास बुलाएगा, जब तुम्हें पता ही नहीं चला फर्क उसके ना होने का, फिर कोई अर्थ नहीं था उसके और सहने का । प्रार्थना करते है की तुम्हे यह सब याद ना आए, हमारे साथ की तलाश तुम्हे लौटा ना लाए, हमेशा खुश रहोगे प्रतिदिन जैसे उत्सव होंगे, बस उन मौसमों में शरीक हम ना होंगे, कल भी आपकी पर...

सुखद अंत की कहानी

 मैं एक पाठ लिखूँगा, उसमें तेरे नाम लिखूंगा । प्यार भरा संसार लिखूँगा, मेरी किस्मत बेकार लिखूँगा । किरदारों से सच बात लिखूँगा, कहानी सब साफ साफ लिखूँगा । खुशनुमा शाम लिखूँगा, उदासीन रात लिखूँगा । प्रेम गीत की मल्हार लिखूँगा, उठी है जो चत्कार लिखूँगा । नदी के दो किनारे लिखूँगा, सबसे प्यारे तारे लिखूँगा । एक हवा का झोंका लिखूँगा, और पतझड़ का हाल लिखूँगा । बारिश में हरे खेत लिखूँगा, जलमग्न बर्बादी विशेष लिखूँगा। अनगिनत रंगों में जो लिखूँगा, आख़िरी लेखन भी रंगीन लिखूँगा । पर नाम तेरा नहीं लिखूँगा, हाल तब मेरा भी नहीं लिखूँगा। सारी स्मृतियाँ जीवंत रहेंगी, जीवन का मतलब शेष लिखूँगा ।।

Life is too short

 It's December now. Autumn is peaking now. As I can see around, the leaves are leaving the trees. Now I understand why they are called 'leaves', because they got to 'leave', in the end, always. I see how much deep and vital connection the leaves had with the tree, still a time comes and they leave. Leaving  is hard for the leaves. Its like an end to its association with trees. I see they are leaving with a sense of fulfillment, a sense of happiness, a sense of success in disguise. They are leaving because their work is done now. Its time for them to depart, to make space for someone new. Leaving  is not easy. They are dying now, quite literally. When they leave, they dissociate themselves from the tree. First their body becomes paled, then it starts drying. I can see them in utmost pain. Meanwhile its bonding gets loosened from the tree. Ultimately they fall on the ground. Completely out of life, dry like desert sand, paper-thin and in pieces. At the brink of shatte...